July 28, 2024 5:52 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनु भाकर को बधाई दी है

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलिम्पिक्स 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका खोलने के लिए मनु भाकर को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि वे निशानेबाजी स्पर्धा में ओलिम्पिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने कहा कि मनु भाकर पर भारत को गर्व है। उनकी यह जीत बहुत से खिलाड़ियों विशेषकर महिलाओं को प्रेरित करेगी। राष्ट्रपति ने भविष्य में मनु भाकर को नई ऊंचाइयां छूने की शुभकामना दी।   उ...

July 2, 2024 10:03 PM

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हाथरस घटना पर दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हाथरस घटना पर दुख व्यक्त किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि घटना में महिलाओं और बच्चों सहित श्रद्धालुओं की मौत दिल दहला देने वाली है। उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि हाथरस में दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में लोगों के मारे जाने पर उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार पीड़ितों को हरसंभव स...

June 15, 2024 6:26 PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि यह एक दुखद खबर है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ के लिए भी प्रार्थना की।