June 21, 2024 5:15 PM
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में शुक्रवार को अपना नामांकन भरा। इस दौरान कांग्रेस कोषाध्यक्ष व पूर्व उम्मीदवार डॉक्टर राजेश शर्मा भी उपस्थित रहे। विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि तीन विधानसभा के उपचुनाव होने जा रहे हैं। देहरा के पूर्व विधायक से जनता को यह पूछना चाहिए कि आपने किसके दबाव में इस्तीफा दिया और उपचुनाव थोपा। पूर्व निर्दलीय विधायक का मैंने हर काम क़िय...