August 12, 2024 6:40 PM

हर घर तिरंगाः उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ कल दिल्‍ली के भारत मंडपम से एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

    हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ कल दिल्‍ली के भारत मंडपम से एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस बाइक रैली में राज्‍यसभा और लोकसभा के सांसद भी हिस्‍सा लेंगे।   बाइक रैली सुबह आठ बजे भारत मंडपम से शुरू होगी और मेजर ध्यानचंद राष्‍ट्रीय स्टेडियम पर संपन्‍न होगी।