April 28, 2024 6:07 PM
राजधानी में आज वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार
राजधानी में आज वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज शाम चार बजे तक वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रहा और वायु गुणवत्ता सूचकांक 175 दर्ज किया गया। शून्य से 50 तक वायु गुणवत्ता अच्छी मानी जाती है। 51 से एक सौ तक के बीच वायु गुणवत्ता संतोषजनक, 101 से 200 के बीच सामान्य तथा 201 से 300 के बीच खराब मानी जाती है