July 5, 2024 8:24 PM

केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय-डीजीआर के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने रक्षा मंत्रालय के पुनर्वास महानिदेशालय-डीजीआर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रमों का विस्तार किया है। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मियों और अधिकारियों को प्रशिक्षण कोर्स प्रदान करना है। विश्‍वविद्यालय ने अपनी वि‍ज्ञप्ति में बताया कि यह समझौता ज्ञापन बुधवार को नई दिल्‍ली में किया गया। समझौता ज्ञापन  के अंतर्गत जामिया मिल्लिया इस्लामिया द्वारा सैन्य कर्मियों चाहे वे वर्तमान में सेवारत हों ...