August 12, 2024 7:09 PM

दिल्लीः 10 सितम्‍बर तक बंद रहेगा अशोक रोड पर एक तरफ का मार्ग

    नई दिल्ली नगरपालिका परिषद-एनडीएमसी ने बताया है कि सीवर मरम्मत कार्य के कारण, अशोक रोड पर जसवंत सिंह गोल चक्कर से विंडसर प्लेस गोल चक्कर के बीच, एक तरफ का मार्ग यातायात के लिए 10 सितम्‍बर तक बंद रहेगा।   एनडीएमसी ने सी-हेक्सागन इंडिया गेट से विंडसर प्लेस की ओर जाने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे कस्तूरबा गांधी मार्ग का उपयोग करें।