May 14, 2024 6:10 PM
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज तीस माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें से नौ माओवादियों पर उनतालीस लाख रुपये का इनाम घोषित था। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन माओवादियों ने सीआरपीएफ के डीआईजी और पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण किया। गौरतलब है कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक बीजापुर जिले में एक सौ अस्सी माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, छिहत्तर माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है।