August 13, 2024 8:08 PM
कोयला मंत्रालय ने देश में उत्पादन बढ़ाने के लिए नई योजना शुरू की
कोयला मंत्रालय ने वैश्विक खनन ऑपरेटरों के माध्यम से देश में कोयला उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। मंत्रालय ने कहा है कि इस योजना का लक्ष्य खनन संचालन को सुव्यवस्थित करके लागत कम करना तथा कोयला उत्पादन में वृद्धि करना है। इन ऑपरेटरों को कोयले का खनन कर इसे कोल इंडिया लिमिटेड तक पहुंचाने का काम सौंपा गया है। इन ऑपरेटरों का चयन खुली वैश्विक निविदाओं के माध्यम से किया गया था। समझौते के अनुसार ऑपरेटर उत्खनन से लेकर कोयले की डिलीवरी तक पूरी खनन प्रक्रिया की निगरानी क...