July 16, 2024 8:13 PM

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने तमिलनाडु से मेकेदातु परियोजना लागू करने में सहयोग की अपील की

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने तमिलनाडु से मेकेदातु परियोजना लागू करने में सहयोग की अपील की है, जिससे बेंगलूरू में पेयजल लाया जा सके। श्री शिवकुमार ने आज बेंगलुरु में संवाददाताओं से कहा कि इस परियोजना से तमिलनाडु को भी लाभ होगा, क्योंकि मेकेदातु जलाशय बनने से उनको भी पानी मिलेगा।