June 19, 2024 8:52 PM

बीजू जनता दल अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओडिसा विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे

  बीजू जनता दल अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ओडिसा विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे। उन्हें आज भुवनेश्वर में पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। पार्टी के वरिष्ठ विधायक प्रसन्ना आचार्य उपाध्यक्ष होंगे जबकि पूर्व स्पीकर प्रमिला मलिक विपक्ष की मुख्‍य सचेतक होंगी। राज्‍य में 24 साल तक शासन करने वाली बीजू जनता दल हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में हार गयी थी।