August 13, 2024 8:45 PM

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने मेडिकल कॉलेजों को सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए परामर्श जारी किया

    राष्‍ट्रीय चिकित्‍सा आयोग ने सभी मेडिकल कॉलेजों और संस्थानों को एक परामर्श जारी कर कॉलेज तथा अस्‍पताल परिसरों में कर्मचारियों, शिक्षकों, मेडिकल छात्रों और रेजीडेंट डॉक्टरों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने को कहा है। आयोग ने कहा है कि ओपीडी, वार्डों, केजुअल्टी, होस्‍टलों और परिसर में स्थित आवासीय क्‍वार्टरों में सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए। अस्पताल के गलियारों और परिसरों में समुचित प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी से निगरानी करने के लिए भी कहा गया है। परामर्श में ओपीडी, वार्डों...