August 10, 2024 7:24 PM

गजा की मस्जिद और एक स्‍कूल पर हुए इस्रायली हमले में कम से कम 93 फलिस्‍तीनी मारे गए हैं

  गजा की मस्जिद और एक स्‍कूल पर हुए इस्रायली हमले में कम से कम 93 फलिस्‍तीनी मारे गए हैं। इस मस्जिद और स्‍कूल में विस्‍थापित शरणार्थी रह रहे थे। गजा नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार यह हमला तब किया गया जब पूर्वी गजा शहर के अल-तबीन परिसर में लोग सुबह की नमाज पढ रहे थे। इस्रायल ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि हमास इस स्‍थान पर सक्रिय था। इस इमारत का इस्‍तेमाल मस्जिद के रूप में भी किया जा रहा था। गजा नागरिक सुरक्षा के प्रवक्‍ता महमूद बसल ने कहा कि इस्रायली हमले में मारे गए कम से कम 90 लोगों के ...