June 4, 2024 7:07 AM

इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी आज करेंगे अपने अभियान की शुरुआत

  जकार्ता में इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी आज अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। लक्ष्य सेन, एच.एस. प्रणय, किदाम्‍बी श्रीकांत, प्रियांशु राजावत और किरण जॉर्ज पुरूष सिंगल्‍स मैच खेलेंगे। एन. सिक्की रेड्डी और बी. सुमित रेड्डी मिक्स्ड डबल्स में तथा टेरेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद महिला डबल्स में उतरेंगे। तनिशा क्रैस्‍टो और अश्विनी पोनप्‍पा तथा श्‍वेतपर्णा पांडा और ऋतुपर्णा पांडा कल महिला डबल्स खेलेंगी। कल ही पी.वी. सिंधु और आकर्षी कश्यप महिला सिंगल्‍स तथा चिराग शेट्टी और सात...