टी-20 विश्व कप: भारत ने बांग्लादेश को पचास रन से हराया, हार्दिक पांड्या बने प्लेयर ऑफ द मैच 

आई.सी.सी. टी-ट्वेंटी विश्‍व कप क्रिकेट में कल रात एंटीगा में भारत ने बांग्लादेश को पचास रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने बीस ओवर में पांच विकेट पर 196 रन बनाए जबकि बांग्लादेश की पारी आठ विकेट पर 146 रन पर सिमट गई। 

50 रन का स्कोर करने वाले हार्दिक पंड्या को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत के साथ ही भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने के निकट पहुंच गया है और बांग्लादेश इस दौड़ से बाहर हो गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला