स्वीडिश ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष सिंगल्स सेमीफाइनल में राफेल नडाल का मुकाबला एज्डुकोविक से हो रहा है। दूसरे सेमीफाइनल में थियागो ऑगस्टिन तिरांते का मुकाबला नूनो ब्रोगेस से होगा। क्वार्टर फाइनल में नडाल ने अर्जेटीना के मारियानो नोवान को 6-7, 7-5, 7-5 से हराया। पुरूष डबल्स में फ्रांस के मैनुअल ग्वीनार्ड और ग्रेग्रीयोर जैक की जोडी कजाकिस्तान के एलक्जेडर नेदोव्येसोव और एक्वाडोर के गोंजालों एक्सोबार की जोडी को हराकर फाइनल में पहुंच गई है। दूसरे सेमीफाइनल में स्पेन के राफेल नडाल और नार्वे के कैस्पर रड की जोडी का सामना ब्राजील के ओरलैंडो लज और राफेल मातोस की जोडी से होगा। फाइनल मुकाबला कल खेला जायेगा।
Site Admin | July 20, 2024 5:17 PM | स्वीडिश ओपन
स्वीडिश ओपन