अम्‍बाला और सहरसा के बीच कल से चलेगी ग्रीष्‍मकालीन विशेष-रेलगाड़ी

यात्रियों की सुविधा के लिए उत्‍तर रेलवे कल से अम्‍बाला और सहरसा के बीच ग्रीष्‍मकालीन विशेष रेलगाड़ी चलाएगा। यह रेलगाड़ी अम्‍बाला कैंट से शाम के 7 बजकर 45 मिनट पर सहरसा के लिए प्रस्‍थान करेगी, जो बुधवार को सुबह चार बजकर 15 मिनट पर पहुचेगी। रास्‍ते में यह रेलगाड़ी सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, रक्‍सौल, दरभंगा, समस्‍तीपुर और खगड़िया जक्‍शन पर रूकेगी।

 

यह रेलगाड़ी सिर्फ एक ही फेरा लगाएगी और इसमें शयनयान और सामान्‍य डिब्‍बे होंगे।

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला