पेरिस ओलंपिक 2024: आज हॉकी, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस और कुश्ती की स्पर्धाओं में भाग लेंगे भारतीय खिलाड़ी

पेरिस ओलंपिक 2024 में आज भारतीय खिलाड़ी हॉकी, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस और कुश्ती की स्पर्धाओं में भाग लेंगे।
 
 
हॉकी में आज भारतीय पुरुष टीम का सामना जर्मनी से होगा। येवेस-दु-मनोयेर स्टेडियम में होने वाले इस सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए उतरेगी। भारत और जर्मनी के बीच सेमीफाइनल सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीत चुकी भारतीय टीम इस बार अपने पदक का रंग बदलने का इरादा रखती है।
 

वहीं, पुरूषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में पूर्व चैंपियन नीरज चोपड़ा आज अपने विजय अभियान की शुरुआत करेंगे। भारत के लिए स्वर्ण पदक की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा से ही है। आज दिन में 3 बजकर 20 मिनट पर वे समूह बी में क्‍वालिफिकेशन दौर में भाग लेंगे।

 

उससे एक घंटा पहले एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता किशोर कुमार जेना भी भाला फेंक की उसी प्रतियोगिता के फाइनल में जगह पक्की करने का प्रयास करेंगे। आज दिन में एक बजकर 50 मिनट पर वे समूह ए में क्‍वालिफिकेशन दौर में भाग लेंगे।

 

आज दिन में 2 बजकर 30 मिनट पर भारत की किरण पाहल महिलाओं की 400 मीटर दौड़ के रेपेचेज राउंड में भाग लेंगी।

 

दो बार ओलंपिक में भाग ले चुकी भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का आज दिन में 3 बजे कुश्ती में महिलाओं के 50 किलोग्राम भारवर्ग के प्रीक्वार्टर फाइनल में जापान की सुसाकी यूई से सामना होगा।

 

वहीं टेबल टेनिस में हरमीत देसाई, मानव ठक्कर और अचंता शरत कमल की टीम दिन में एक बजकर 30 मिनट पर पुरुषों की टीम प्रतियोगिता के 16वें दौर में चीन के विरूद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला