सुलतानपुर जिला अदालत ने यूपी पुलिस को आप नेता सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करने का दिया आदेश

उत्‍तर प्रदेश में सुलतानपुर जिला अदालत ने उत्‍तर प्रदेश पुलिस को दो दशक पुराने सडक नाकाबंदी विरोध प्रदर्शन मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करके 28 अगस्‍त को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है। अदालत ने संजय सिंह की दोषसिद्ध‍ि के बाद आत्‍मसमर्पण करने में असफल रहने और मामले की सुनवाई को टालने पर कडी आपत्ति जताई है। इससे पहले इस महीने की 13 तारीख को संजय सिंह, समाजवादी पार्टी के नेता अनूप संडा और चार अन्‍य लोगों के विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इस मामले में कल सुनवाई होनी थी, लेकिन आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए।
2001 में संजय सिंह और अनूप संडा ने अपने समर्थकों के साथ बिजली कटौती मुददे पर विरोध प्रदर्शन के लिए सुलतानपुर में एक फ्लाईओवर को बाधित किया। पिछले वर्ष 23 जनवरी को सुलतानपुर की विशेष अदालत ने सभी छह आरोपियों को दोषी ठहराया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला