आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में राज्‍य भाजपा इकाई की कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई

आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में राज्‍य भाजपा इकाई की कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस अवसर पर सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री एल मुरुगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पिछले दस वर्षों में देश ने बहुत विकास किया है। उन्‍होंने कहा कि एनडीए सरकार ने राज्‍य में कई विकास परियोजनाएं शुरू की है और डबल इंजन सरकार राज्‍य के विकास को तेजी से बढाएगी।

राज्‍य भाजपा अध्‍यक्ष डी पुरंदेश्‍वरी ने कहा कि लोगों ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए एनडीए सरकार की नीतियों के समर्थन में मतदान किया है। बैठक में भाजपा के राष्‍ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, इस्‍पात राज्‍य मंत्री भूपति राजू श्रीनिवास, पार्टी सांसद, विधायक और कार्यकर्ता श‍ामिल हुये।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला