श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के थूथुकुडी के 22 मछुआरों को आज गिरफ्तार कर लिया। उनकी दो नौका भी जब्त कर ली गईं। मन्नार की खाड़ी में 100 से अधिक मछुआरे मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंका की नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय जल सीमा में घुसपैठ करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के लिए इन मछुआरों को मन्नार नौसेना अड्डे पर ले जाया गया। मछुआरा संघों ने राज्य और केंद्र सरकार से मछुआरों को मुक्त कराने के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है।
Site Admin | August 6, 2024 1:56 PM | Fishermen | Sri Lanka | Tamil Nadu
श्रीलंका की नौसेना ने तमिलनाडु के थूथुकुडी के 22 मछुआरों को गिरफ्तार किया