श्रीलंका ने भारत और जापान सहित मित्र राष्‍ट्रों का समर्थन हासिल कियाः राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे

श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि श्रीलंका ने भारत और जापान सहित मित्र राष्‍ट्रों का समर्थन हासिल कर लिया है। देश के उत्तरी क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा में उन्‍होंने कहा कि भारत सरकार के साथ साझेदारी में त्रिंकोमाली में व्‍यापक विकास होगा।

 

वामपंथी गठबंधन उम्‍मीदवार अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि उनकी सरकार श्रीलंका को एक ऐसा देश बनायेगी जहां हर कोई एकता और सौहार्द के साथ रह सकेंगे। इस बीच श्रीलंका की पुलिस ने नेशनल पीपल्‍स पावर के समर्थकों पर हमले में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के मीडिया प्रवक्‍ता और डीआईजी निहाल थलडुआ ने स्‍थानीय मीडिया को बताया कि पुलिस ने शनिवार को छह संदिग्‍धों और कल दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला