युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने पिछले महीने मिस्र के काहिरा में विश्व बोकिया चैलेंजर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों से कल मुलाकात की। डॉक्टर मांडविया ने एथलीटों की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर बधाई भी दी। भारत ने चैंपियनशिप में एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल पांच पदक जीते थे।
Site Admin | August 23, 2024 8:12 AM
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने विश्व बोकिया चैलेंजर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारतीय एथलीटों से मुलाकात की