आईटीआई फरीदाबाद में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

 

आईटीआई फरीदाबाद के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने आज कहा कि 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष में राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान, एनआईटी फरीदाबाद में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते है। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्‍कार प्रदान किया जायेगा। श्री सिंह ने कहा कि भाषण प्रतियोगिता में विकासशील भारत से विकसित भारत 2024 कैसे बनेगा, बजट 2024-25 के महत्त्व, स्वच्छ भारत अभियान के महत्त्व एवं फायदे, पेड़ों का पर्यावरण को स्वच्छ में क्या महत्त्व है और बेरोजगारी को स्वयं रोजगार से कैसे दूर कर सकते है, जैसे विषय शामिल है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला