सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग और उनकी मां श्रीमती धन माया तमांग ने मिंटोकगांग में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर सप्ताह भर चलने वाले पर्यावरण पर्व में भाग लिया। विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान माताओं का सम्मान है और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है। मुख्यमंत्री ने सभी को अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपनी मां और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष, मंत्रियों, सलाहकारों और विधानसभा के सदस्यों ने भाग लिया।
Site Admin | July 9, 2024 4:26 PM | One Tree in the Name of Mother | planted | Prem Singh Tamang | Sikkim
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेमसिंह तमांग ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया