महिलाओं की लोक नृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल गलू पटट रहा प्रथम
राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के दौरान महिलाओं के लिए आयोजित हुई लोक नृत्य प्रतियोगिता।
राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर पर महिलाओं के लिए लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिला मंडल गलू पटट प्रथम स्थान पर रहा।
यह जानकारी देते हुए महिलाओं की खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजन समिति की संयोजिका एवं प्रधानाचार्य आईटीआई ई. नवीन कुमारी ने बताया कि महिलाओं की लोकनृत्य प्रतियोगिता में महिला मंडल दुल-1 दूसरे तथा महिला मंडल पदवाहन पधर तीसरे स्थान पर रहा। इस स्पर्धा में कुल 17 महिला मंडलों ने भाग लिया।
Site Admin | April 5, 2024 5:21 PM | HIMACHAL NEWS | SHIMLA NEWS
Shimla News: शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के दौरान महिलाओं के लिए आयोजित हुई लोक नृत्य प्रतियोगिता।