जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज नामांकन पत्रों की जांच जारी है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के इस चरण के लिए नामांकन कल शाम समाप्त हो गया। इस चरण में 18 सितंबर को छह जिलों की 24 सीटों पर मतदान होगा। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 30 अगस्त है। अगले दो चरणों के लिए मतदान 25 सितंबर और पहली अक्टूबर को होंगे। परिणाम चार अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
Site Admin | August 28, 2024 2:05 PM
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच जारी