महाराष्‍ट्र में विभिन्न सार्वजनिक अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम रोका


महाराष्ट्र में विभिन्न सार्वजनिक अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के प्रतिक्रिया स्वरूप आपातकालीन ड्यूटी को छोड़कर काम रोक दिया है। इन आयुर्विज्ञान कॉलेजों के वरिष्‍ठ चिकित्‍सा शिक्षक, व्‍याख्‍याता और अनुबंधित कर्मचारी अस्‍पतालों का प्रबंधन कर रहे हैं। विभिन्न कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिये गए हैं।

महाराष्ट्र राज्‍य रेजिडेंट डॉक्टर संगठन (एमएआरडी) ने कल बताया कि इस हड़ताल में शामिल होने का निर्णय कोलकाता के आरजी कर आयुर्विज्ञान कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन करने के लिए लिया गया है। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला