राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने आज संसद भवन में राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। इनमें महाराष्ट्र से भाजपा के धैर्यशील मोहन पाटिल, हरियाणा से किरण चौधरी, असम से रामेश्वर तेली और मध्य प्रदेश से जॉर्ज कुरियन शामिल हैं। तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने भी आज शपथ ली।
Site Admin | September 4, 2024 1:46 PM
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई