प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू की राष्ट्र के प्रति अनुकरणीय सेवा और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबों और वंचित वर्ग के लोगों के प्रति उनकी सेवा भावना एक सशक्त मार्गदर्शक है। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू की जीवन यात्रा करोड़ों लोगों के लिए आशा का संबल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के लिए देश सदैव आभारी रहेगा।

अपने जन्मदिन पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली स्थित जगन्नाथ मंदिर गईं। राष्ट्रपति ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह देशवासियों के कल्याण और भारत की प्रगति की कामना करती हैं। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला