प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात विचारक और शिक्षाविद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि डॉक्टर मुखर्जी ने अपना जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित कर दिया था । उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर मुखर्जी का ऊर्जावान व्यक्तित्व देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
Site Admin | June 23, 2024 10:58 AM | narendra modi | Shyama Prasad Mukherjee
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात विचारक और शिक्षाविद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके शहीदी दिवस पर दी श्रद्धांजलि