राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी 10वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं 

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वैश्विक समुदाय विशेषकर देशवासियों को आज 10वें अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में राष्ट्रपति ने कहा कि योग मानवता को भारत का अनूठा उपहार है। उन्‍होंने कहा कि जीवन शैली से जुड़ी बढ़ती समस्‍याओं को देखते हुए योग आज और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। 

 

योग शारीरिक और मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य तथा आध्यात्मिक उन्नति में सहायक हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने लोगों से योग को दैनिक जीवन का अभिन्‍न अंग बनाने का आग्रह किया। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला