राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे भारतीयों को श्रीकृष्ण जनमाष्टमी की शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि प्रसन्नता और उल्लास यह पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के पवित्र आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भग्वद्गीता का कृष्ण-अर्जुन संवाद सभी के लिए ज्ञान और प्रेरणा का स्रोत है। राष्ट्रपति ने देशवासियों से भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को अपनाते हुए देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया।
Site Admin | August 26, 2024 7:59 AM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों और विदेश में रह रहे भारतीयों को दी श्रीकृष्ण जनमाष्टमी की शुभकामनाएं