राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भुवनेश्‍वर में ऐतिहासिक उदयगिरि गुफा देखने जाएंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज भुवनेश्‍वर में ऐतिहासिक उदयगिरि गुफा देखने जाएंगी। राष्‍ट्रपति चार दिन के ओडिशा दौरे पर हैं। उदयगिरि की गुफाएं ब्राह्मी लिपि में अंकित हाथीगुम्‍फा अभिलेख के लिए प्रसिद्ध है। यह अभिलेख जैन णमोकार मंत्र से आरंभ होता है और इसमें कलिंग सम्राट खारवेला के सैन्‍य अभियानों का उल्‍लेख है। कलिंग ओडिशा का ही प्राचीन नाम है। राष्‍ट्रपति मुर्मु बिभूति‍ कानूनगो कला और शिल्‍प महाविद्यालय तथा उत्‍कल संस्‍कृ‍ति विश्‍वविद्यालय के विद्यार्थियों से बातचीत करेंगी। वे भुवनेश्‍वर के निकट हरिदामदा गांव में ब्रह्मकुमार‍ी दिव्‍य केन्‍द्र का भी उद्घाटन करेंगी।

राष्‍ट्रपति ने कल पुरी में भगवान जगन्‍नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के विग्रहों की विश्‍व प्रसिद्ध रथ यात्रा देखी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला