राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को 36 वीरता पुरस्कार प्रदान किए। नई दिल्ली में आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह चरण-एक में ये पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें दस कीर्ति चक्र और 26 शौर्य चक्र शामिल हैं। सात-सात कर्मियों को मरणोपरांत कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। इन्हें विशिष्ट वीरता, अदम्य साहस और कर्तव्य के लिए समर्पण प्रदर्शित करने के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
Site Admin | July 5, 2024 8:34 PM | रक्षा अलंकरण समारोह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को 36 वीरता पुरस्कार प्रदान किए