राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रज पर्व समारोह में की भागीदारी 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल राष्ट्रपति भवन में आयोजित रज पर्व समारोह में भागीदारी की। इस अवसर पर राजा गीत और मयूरभंज छऊ नृत्य, संबलपुरी नृत्य और कर्मा नृत्य प्रस्तुत किए गए।

 

यह पहला मौका था जब राष्ट्रपति भवन में रज पर्व का आयोजन किया गया। इस उत्सव में उड़िया संस्कृति और जीवन-शैली की अनूठी झलक दिखाई दी। रज पर्व ओडिशा के प्रमुख त्योहारों में से एक है। तीन दिन के इस कृषि उत्सव को मानसून की शुरुआत माना जाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला