July 10, 2024 12:05 PM

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह इस खबर से बेहद दुखी हैं। उन्होंने उन लोगों के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है जो इस तरह से अचानक मौत का शिकार हो गए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला