राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिजी की राजधानी सुवा में भारतवंशियों और भारत मित्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फिजी की राजधानी सुवा में भारतवंशियों और भारत मित्रों के स्वागत समारोह की अध्यक्षता की। समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि फिजी में उन्‍हें घर जैसा महसूस हो रहा है। राष्ट्रपति मुर्मु ने भारतीय मूल के लोगों द्वारा अपनी संस्कृति और पारंपरिक मूल्य अक्षुण्ण रखे जाने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्होंने कहा कि यह जानकर उन्‍हें अत्‍यंत प्रसन्‍नता है कि फिजी में गिरमिट दिवस सामूहिक अवकाश का दिन है और हिन्‍दी फिजी की आधिकारिक भाषा है। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि फिजी में भारतवंशियों ने फिजी और प्रशांत क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया है। उन्होंने कहा कि भारत और फिजी के ऐतिहासिक संबंध रहे हैं और वर्तमान में भी उन्‍हें ग्लोबल साउथ की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए। राष्‍ट्रपति मुर्मु फिजी की दो दिन की राजकीय यात्रा पर है।  
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला