उत्तराखंड के एक और वीर सपूत प्रमोद डबराल ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है। जम्मू कश्मीर में तैनात प्रमोद डबराल, रूद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र के ग्राम पंचायत जवाड़ी भरदार के रहने वाले थे। वे भारतीय सेना की 2 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने प्रमोद डबराल के शहीद होने पर गहरा दुःख जताया है।
Site Admin | September 14, 2024 3:49 PM | UTTARAKHAND NEWS
जम्मू कश्मीर में तैनात उत्तराखंड के प्रमोद डबराल शहीद, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख जताया