झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय कुमार सिंह ने कहा है कि राज्य में नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में पुलिस अधिकारियों को अब तक किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि झारखंड के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को नए आपराधिक कानूनों के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है और इन कानूनों के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। आकाशवाणी से बातचीत में श्री सिंह ने कहा कि देश में लागू हुए नए आपराधिक कानूनों से अधिक संख्या में अपराधियों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी।
Site Admin | July 2, 2024 2:14 PM | DGP | Jharkhand | New Criminal Laws
झारखंड में नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में पुलिस को कोई समस्या नहीं हुई: डीजीपी अजय कुमार सिंह