September 18, 2024 8:50 PM | Prime Minister- Wardha

printer

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा जायेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को महाराष्ट्र के वर्धा जायेंगे। श्री मोदी वर्धा में राष्ट्रीय ‘पीएम विश्वकर्मा’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह पीएम विश्वकर्मा के अंतर्गत प्रगति के एक वर्ष का प्रतीक है। कार्यक्रम में श्री मोदी पीएम विश्वकर्मा के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और ऋण जारी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे।

 

    श्री मोदी महाराष्ट्र के अमरावती में पीएम मेगा एकीकृत वस्त्र क्षेत्र और परिधान-पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखेंगे।

 

 

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला