भव्य समारोह के साथ हुआ पेरिस ओलंपिक का समापन, 6 पदकों के साथ तालिका में 71वें स्थान पर रहा भारत 

 
पेरिस ओलंपिक 2024 का भव्य समारोह के साथ समापन हो गया है। भारत 6 पदकों के साथ, पदक तालिका में 71वें स्थान पर रहा। भारतीय खिलाड़ियों ने एक रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 6 पदक हासिल किये। 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भारत पदक तालिका में 48वें स्‍थान पर था। और उसे एक स्वर्ण, दो रजत और चार कांस्य सहित कुल 7 पदक मिले थे।
 

 
इससे पहले रविवार को नीदरलैंड्स की सिफान हसन ने महिलाओं की मैराथन में स्वर्ण पदक जीता। इस 31 वर्षीया धावक ने ओलंपिक रिकॉर्ड को दो घंटे 22 मिनट 55 सेकंड में पार कर लिया और रजत पदक जीतने वाले इथियोपियाई टाइगस्ट अस्सेफ़ा से तीन सेकंड आगे रहीं। केन्या की हेलेन ओबिरी तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं इथियोपिया के तमीरात तोला ने पुरुषों की मैराथन में स्वर्ण पदक जीता।
 
 
अमरीका 40 स्वर्ण सहित कुल 126 पदकों के साथ शीर्ष पर रहा। चीन भी 40 स्वर्ण पदकों के साथ 91 पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहा। जापान 20 स्वर्ण सहित 45 पदक के साथ तीसरे और ऑस्ट्रेलिया 18 स्वर्ण सहित कुल 53 पदक के साथ चौथे स्थान पर रहा।  अब 2028 में ओलंपिक खेलों का आयोजन अमरीका के लॉस एंजिल्स होगा। 1932 और 1984 के बाद तीसरी बार लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला