पेरिस ओलंपिक-2024: भारत को कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद, विनेश फोगाट का फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला आज

 

विनेश फोगाट पेरिस में क्यूबा की युसनेलिस गुज़मैन लोपेज को 5-0 से हराकर ओलंपिक खेलों के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। सेमीफाइनल में इस जीत के बाद अब उनका रजत पदक पक्का हो गया है। भारतीय महिला कुश्ती में आज सर्वाधिक महत्वपूर्ण दिन है। 

आज विनेश फोगाट ओलंपिक खेलों में देश के लिए पहला ऐतिहासिक स्वर्ण पदक हासिल करने की उम्मीद के साथ 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। आज रात 9 बजकर 45 मिनट पर विनेश का मुकाबला अमरीका की सारा एन होल्डर ब्रांड से होगा।    

सभी की निगाहें मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और अर्चना कामथ की टेबल टेनिस टीम पर होंगी जो सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद में उच्च वरीयता प्राप्‍त जर्मनी से खेलेंगी। ये मैच दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर होगा। वहीं मैराथन रेस वॉक रिले मिक्स्ड में सुबह 11:00 बजे सूरज पंवार और प्रियंका चौधरी उतरेंगे।

    

गोल्‍फ में अदिति अशोक और दीक्षा महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले के पहले राउंड में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर मैदान में उतरेंगी। एथलेटिक्स में, ज्योति याराजी, हाई जंपर सर्वेश अनिल कुशारे और ट्रिपल जंपर अब्दुल्ला नारांगोलिन्टेविडा और प्रवीण चित्रवेल अपनी-अपनी स्पर्धाओं के पहले दौर में उतरेंगे।

    

लेकिन भारत के लिए एथलेटिक्स में सबसे बड़ा आयोजन पुरुषों का 3000 मीटर स्टीपलचेज़ फाइनल होगा जिसमें अविनाश साबले पदक के लिए उतरेंगे। शाम को, तोक्‍यो ओलिम्‍पिक की कांस्य पदक विजेता मीराबाई चानू लगातार दूसरे ओलंपिक में पदक जीतने का प्रयास करेंगी। वे महिलाओं की 49 किलोग्राम भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेंगी। स्पर्धा रात 11 बजे शुरू होगी।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला