विपक्ष ने संसद की संयुक्‍त बैठक को किये गए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबो‍धन की आलोचना की

विपक्ष ने आज संसद की संयुक्त बैठक को किये गए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबो‍धन की आलोचना की। संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में कांग्रेस के सांसद तारिक अनवर ने कहा कि इस संबोधन में गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी सहित वास्तविक मुद्दों की अनदेखी करके सिर्फ सरकार की उपलब्धियों को उजागर किया गया है। कांग्रेस के अन्य नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि इस संबोधन में कुछ नया नहीं था। इस संबोधन में नीट की कथित अनियमितताओं का कोई उल्लेख नहीं था। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने की बात करती है लेकिन व्यापक स्तर पर बेरोजगारी है, किसान तकलीफ में हैं जबकि लाभ कुछ चुनिंदा लोगों को मिल रहे हैं। उन्होंने अग्निवीर योजना के कार्यान्वयन पर सरकार पर प्रश्न भी उठाये। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने यह कहते हुए राष्‍ट्रपति के संबोधन पर प्रश्न उठाया कि यह सिर्फ एक सरकारी दस्‍तावेज है। 

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला