हरिद्वार में आज सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए ब्रह्म कुंड हरकी पौड़ी समेत हरिद्वार के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस अवसर पर 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत व्यापक इंतजाम किए थे। पुलिस-प्रशासन ने स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 14 जोन व 39 सेक्टरों में विभाजित किया था। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात प्लान भी लागू किया था।
Site Admin | September 2, 2024 6:02 PM | Somvati Amavasya | UTTARAKHAND NEWS
सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई