ओमान के तट पर एक तेल वाहक जहाज डूबने से 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिकों सहित चालक दल के सभी 16 सदस्य लापता हैं। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र के अनुसार, ‘प्रेस्टीज फाल्कन’ नाम का यह जहाज ओमान के औद्योगिक बंदरगाह दुकम के पास डूब गया। यह जहाज यमन के अदन बंदरगाह की ओर जा रहा था। ओमानी अधिकारियों ने समुद्री अधिकारियों के साथ खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इस घटना कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा है।
Site Admin | July 17, 2024 2:02 PM | India | Oman | Sri Lanka
ओमान: तट पर एक तेल का जहाज डूबने से 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई नागरिकों सहित चालक दल के सभी 16 सदस्य लापता