ओडिसा सरकार ने अग्निवीरों के लिए पुलिस और अन्य सभी वर्दीधारी सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने आज मीडिया को बताया कि उनकी सरकार ने अग्निवीरों के लिए अधिक उम्र की सीमा में 5 वर्ष तक की छूट देने का निर्णय भी लिया है। श्री माझी ने कहा कि अग्निवीर योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक क्रांतिकारी पहल है।
Site Admin | July 26, 2024 9:34 PM
ओडिसा सरकार ने अग्निवीरों के लिए पुलिस व अन्य सभी वर्दीधारी सेवाओं में 10 % आरक्षण देने का निर्णय लिया