राज्य सड़क परिवहन निगम के समूह ख और समूह ग के पदों पर भर्तियां अब आयोगों के माध्यम से होंगी। समूह ख के रिक्त पदों पर भर्तियां उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग और समूह ग की भर्तियां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। इस सम्बन्ध में कल कैबिनेट बाई सर्कुलर के माध्यम से परिवहन विभाग के इन प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। परिवहन निगम में समूह ख के 187 और समूह ग के 19 हजार 143 पद हैं।
Site Admin | September 10, 2024 11:04 AM
अब आयोगों के माध्यम से होंगी राज्य सड़क परिवहन निगम के समूह ख और ग के पदों पर भर्तियां