उत्तर प्रदेश के निजी नलकूप चलाने वाले किसान अब मुफ्त बिजली हासिल करने के लिए 31 अगस्त तक पंजीकरण कर सकेंगे। पावर कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक ने पंजीकरण की अन्तिम तिथि बढ़ाते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को गांव-गांव में योजना के प्रसार के निर्देश दिये हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार की ओर से निजी नलकूप धारक किसानों को मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया गया है। इस योजना को लेकर मई महीने में आदेश जारी किया गया। योजना के तहत उन्हीं किसानों को मुफ्त बिजली मिलेगी जो विभागीय पोर्टल पर अपना पंजीकरण करेंगे और 31 मार्च 2023 से पहले का बकाया भुगतान कर देंगे।
Site Admin | August 20, 2024 9:29 AM
उत्तर प्रदेश में अब मुफ्त बिजली के लिए 31 अगस्त तक पंजीकरण कर सकेंगे किसान