उत्तर प्रदेश में उत्तर रेलवे ने आठ रेलवे स्टेशनों को नए नाम दिए हैं। संबद्ध अधिकारियों ने परिवर्तित नामों का अनुमोदन किया है। ये स्टेशन लखनऊ डिवीजन के हैं। इनमें कासिमपुर हाल्ट को अब जायस सिटी के नाम से जाना जाएगा। जायस को गुरु गोरखनाथ धाम का नया नाम दिया गया है। इसी तरह मिश्रौली का नाम बदलकर मां कालीकल धाम किया गया है। बानी स्टेशन अब स्वामी परमहंस और निहालगढ़ को महाराज बिजली पासी के रूप में जाना जाएगा। अकबरगंज को मां अहोरवा भवानी धाम, वजीरगंज हाल्ट को अमर शहीद भाले सुलतान और फुरसतगंज का नाम बदलकर कापेश्वर नाथ धाम किया गया है।
Site Admin | August 28, 2024 10:46 AM
उत्तर रेलवे ने लखनऊ डिवीजन के आठ रेलवे स्टेशनों को नए नाम दिए