भारतीय रेलवे ने पंजाब के लिए अपने बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी की है। यह रेल नेटवर्क को आधुनिक बनाने और क्षेत्रीय संपर्क बढ़ाने की मजबूत प्रतिबद्धता का परिचायक है। पत्र सूचना कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पंजाब के रेल नेटवर्क के लिए बजट आवंटन में लगभग 23 गुना बढ़ोतरी की गई है। वार्षिक औसत बजट परिव्यय, 2009-2014 के 225 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 5147 करोड़ रुपये हो गया है।
Site Admin | July 25, 2024 9:23 AM | Punjab | Rail Budget
पंजाब के रेल नेटवर्क के लिए बजट आवंटन में हुई लगभग 23 गुना बढ़ोतरी